BKS Kissan Rally:बीकेएस लाभकारी मूल्य की मांग पर 19 दिसंबर को करेगा ‘किसान गर्जना रैली’

10HNAT50 बीकेएस लाभकारी मूल्य की मांग पर 19 दिसंबर को करेगा ‘किसान गर्जना रैली’

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय किसान संघ (बीकेएस) लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली में लाखों की संख्या में ‘किसान गर्जना रैली’ आयोजित करेगा।

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी व प्रांतों के मुख्य पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली के हरिनगर में आयोजित की गई। दो दिवसीय बैठक में लिए निर्णय की जानकारी देते हुए संघ के अखिल भारतीय मंत्री केसाईं रेड्डी ने बताया कि खाद्यान्न की सुरक्षा के साथ किसानों की सुरक्षा अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि देश के खाद्यान्न भरने वाले किसान की हालात अभी भी ‘जस के तस’ बनी हुई है। किसानों को अपने उत्पादों के इनपुट क्रेडिट नहीं मिल रहा है। इसलिए कृषि अदानों से जीएसटी समाप्त किया जाए। कृषि आदान में मुद्रास्फीति वृद्धि के अनुपात में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जाए।