मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने जताया शोक

गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए भारी क्षति है। कई दशकों तक उन्होंने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। मैं बेहद दुखी हूं, शब्दों में इसे बयां नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव, परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं, जो सभी नेता जी के निधन से दुखी हैं।

मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।