अंतरिक्ष पर पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बनीं निकोल मान

वॉशिंगटन, 07 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिका के लिए आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हो गया है। अमेरिकी मूल की कोई महिला पहली बार अंतरिक्ष पहुंचने में सफल रही हैं। कर्नल निकोल औनापु मान अंतरिक्ष पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बन गई हैं। हालांकि, अमेरिका की कई महिला नागरिक स्पेस की यात्रा कर चुकी हैं, लेकिन इनमें से कोई भी अमेरिकी मूल की निवासी नहीं थीं।

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने बुधवार को क्रू-5 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया था। इस यान में एक रूसी अंतरिक्ष यात्री, दो अमेरिकी और एक जापानी यात्री हैं। इसमें निकोल मान भी हैं। ये मिशन 6 महीने तक चलेगा।

निकोल मान का जून 2013 में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) में चयन हुआ था। उन्होंने अपनी पहली अंतरिक्ष की यात्रा के लिए नौ साल लंबा इंतजार किया। निकोल स्पेस एक्स के मिशन क्रू-5 का कमांडर बनाया गया है।

कैलिफोर्निया में जन्मी निकोल मान ने 1995 में रैंचो कोटेट हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की। निकोल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस भी हैं। अभी वह अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में कर्नल भी हैं। उन्होंने एफ/ए-18 हॉर्नेट और सुपर हॉर्नेट में टेस्ट पायलट के तौर पर काम भी किया है। इराक और अफगानिस्तान में युद्ध अभियानों के लिए उन्हें दो बार विमान वाहक पोत पर तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *