02HREG35 गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने बापू को दी श्रद्धांजलि
गुवाहाटी, 2 अक्टूबर (हि.स.)। देश के अन्य हिस्सों की तरह असम में भी रविवार को शांति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनायी जा रही है।
इसी कड़ी में गुवाहाटी के दक्षिण शरणिया के पहाड़ पर स्थित गांधी मंडप में सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन और गुवाहाटी महानगर विकास प्राधिकरण ने किया है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भी गांधी मंडल पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “अपने आदर्शों के साथ मानवतावाद और सार्वभौमिकता, महात्मा गांधी जी ने शब्द भर में लाखों लोगों को प्रभावित किया। स्वच्छ और हरित भारत के लिए उनका दृष्टिकोण स्वच्छ भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करता है।जयंती पर बापू को शत शत नमन।”