पुलिस ने 15 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये, एक गिरफ्तार

कोकराझार (असम), 01 अक्टूबर (हि.स.)। कोकराझार जिला के शिमूलटापू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए 15 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस ने शनिवार को बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर छापा मारकर 500 रुपये के 15 लाख रुपये के नकली नोटों के बंडल बरामद किए गये। पुलिस ने नकली नोट सप्लाई करने वाले रविलाल लिंबू को गिरफ्तार किया है।

असम के लखीमपुर से नकली नोट पड़ोसी राज्य सिक्किम ले जाए जा रहे थे। गिरफ्तार नकली नोट सप्लायर पेट्रोल पंप का पूर्व कर्मचारी बताया गया है। पुलिस ने बताया है कि लखीमपुर के एलएक्स नामक व्यक्ति ने रबीलाल लिंबू से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर नकली नोट दिया था।

नकली नोट का पता तेल लेने के दौरान पेट्रोल पंप पर काम करने वालों को पता चला। बाद में पेट्रोल पंपमैन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शिमूलटापू थाना प्रभारी संजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *