Devendra Fadnavis:रंगदारी वसूलने वालों को जेल भेजेंगे: देवेंद्र फडणवीस

25HNAT20 रंगदारी वसूलने वालों को जेल भेजेंगे: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 25 सितंबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में वसूली करने वालों को जेल में भेज दिया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई पहले से ही शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में पुलिस माथाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम पर पैसा वसूलने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

नवी मुंबई के तुर्भे में रविवार को माथाड़ी नेता अन्नासाहेब पाटिल की 89वीं जयंती के मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अन्नासाहेब पाटिल एक महान नेता थे, जिन्होंने माथाडी कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए काम किया। माथाड़ी नेता नरेंद्र पाटिल की वजह से 50 हजार मराठा युवाओं को मिला उद्यमी बनने का मौका मिल सका है। अगर इससे पहले इसी तरह का प्रयास किया गया होता आज 2 से 2.5 लाख माथाड़ी उद्यमी होते। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि माथाड़ी वर्कर्स हाउस के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही फडणवीस ने अन्नासाहेब पाटिल वित्तीय निगम की जिम्मेदारी नरेंद्र पाटिल को दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *