Anurag Thakur:भाजपा जो बोलती है, वह करती है: अनुराग ठाकुर

मुंबई, 17 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो बोलती है, वह करती है। राममंदिर का निर्माण कार्य हो अथवा अन्य कोई भी काम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लोकप्रिय नेता हैं। मोदी सरकार ने पिछले आठ साल में गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है। अनुराग ठाकुर शनिवार को दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज मैं दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र में दौरा कर रहा हूं। ये दौरे पार्टी को मजबूत करने, लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए हैं। इससे पहले, मैंने एक कल्याण में दौरा किया था और वहां मैंने अधिकारियों से बात की। केंद्र की योजनाओं के साथ-साथ राज्य की योजनाओं को लागू किया जाना चाहिए। जिन लोगों को 40 साल से शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ा उन्हें अब शौचालय मिला। मोदी सरकार ने पिछले आठ साल देश की जरुरतमंद गरीब, मजदूर और निम्र वर्ग के लिए काम किया है।

अनुराग ठाकुर फॉक्सकॉन परियोजना को लेकर ठाकरे सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो तीन साल से राज्य में सत्ता में थे, वे आज बोल रहे हैं। मातोश्री के दरवाजे तीन साल से श्रमिकों के लिए बंद थे, वे आज बोल रहे हैं। सत्ता जाने के बाद यह लोग बौखलाहट में बोल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *