अपराध के मामले में उत्तर-पूर्व में असम शीर्ष पर, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा

अगरतला, 13 सितंबर : पूर्वोत्तर में अपराध के मामले में असम शीर्ष पर है। एनसीआरबी की रिपोर्ट 2021 के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा यह रिपोर्ट जारी की गई थी। यह दर्शाता है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में सिक्किम में अपराध दर सबसे कम है। नतीजतन, सिक्किम को इस क्षेत्र का सबसे शांतिपूर्ण राज्य माना जा रहा है।

रिपोर्ट में 3 साल के अपराध डेटा को शामिल किया गया है। उसमे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विशेष और स्थानीय कानूनों (एसएलएल) के तहत अपराधों का पूरा विवरण प्रदान किया गया है। इससे पता चलता है कि 2019 में असम में 132783, 2020 में 121609 और 2021 में 133239 अपराध किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, त्रिपुरा पूर्वोत्तर में दूसरा सबसे अधिक अपराध-प्रवण राज्य है, इसके बाद मेघालय तीसरे स्थान पर है। त्रिपुरा में 2019 में 5988, 2020 में 4653 और 2021 में 4788 अपराध दर्ज किए गए। मेघालय में 2019 में 3897, 2020 में 3744 और 2021 में 3428 अपराध किए गए।

इसके अलावा, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में अपराधों की संख्या लगभग करीब है। मणिपुर में 2019 में 3661, 2020 में 2986 और 2021 में 3204 अपराध हुए है। मिजोरम में 2019 में 2880, 2020 में 2289 और 2021 में 3196 अपराध दर्ज किए गए। वही अरुणाचल प्रदेश में 2019 में 2877, 2020 में 2503 और 2021 में 3039 दर्ज किए गए। इसी तरह नागालैंड में 2019 में 1661, 2020 में 1511 और 2021 में 1478 अपराध दर्ज किए गए है।

पूर्वोत्तर में सिक्किम में अपराध सबसे कम दर्ज किए गए है। सिक्किम में 2019 में 821, 2020 में 675 और 2021 में 728 अपराध किए गए है। एसेमे सिक्किम उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक शांतिपूर्ण प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *