Poet Nilamani Phukan:कवि नीलमणि फूकन की 90वीं जयंती पर उनकी दो पुस्तकों का विमोचन

गुवाहाटी, 10 सितम्बर (हि.स.)। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित काव्यऋषि नीलमणि फुकन की आज 90वीं जयंती मनायी गयी।

उनकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा समेत अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कवि के जन्मदिवस के दिन, कवि के परिवार ने उनकी दो कविता पुस्तकों के विमोचन की व्यवस्था की। उन्होंने शनिवार को मालीगांव स्थित अपने घर पर दो कविता पुस्तकों का अनावरण किया।

उल्लेखनीय हैं कि नीलमणि फुकन वह व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन कविता की रचना के लिए समर्पित कर दिया। असमिया कविता के चमकते सितारे नीलमणि फुकन की कविता के बिना आधुनिक असमिया कविता अधूरी है। नीलमणि फूकन की प्रत्येक कविता की सामग्री पाठक को आसानी से आकर्षित करती है।

कवि के जन्मदिन के दिन गायक शंकुराज कोंवर और मैत्रेयी पातर ने कवि की एक कविता को संगीतबद्ध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *