NSCN:एनएससीएन (के) निकी गुट के साथ संघर्ष विराम समझौता एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया

कोहिमा, 07 सितम्बर (हि.स.)। नगालैंड के प्रतिबंधित विद्रोही संगठन एनएससीएन (के) निकी गुट के साथ संघर्ष विराम समझौता 8 सितम्बर से एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाया गया है।

युद्धविराम समझौता भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (के) निकी समूह के बीच चल रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गयी है।

एनएससीएन (के) निकी गुट के साथ संघर्ष विराम समझौते को 08.09.2022 से 07.09.2023 तक एक वर्ष की अवधि के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *