केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किये लालबाग के राजा भगवान गणेश के दर्शन

मुंबई, 05 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल में जाकर सपरिवार भगवान गणेश के दर्शन किये। उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनपुले भी थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को देर रात मुंबई पहुंचे थे जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे सह्याद्रि अतिथि गृह में रात्रि प्रवास किया। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने सोमवार को सुबह सह्याद्रि अतिथि गृह जाकर अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद अमित शाह ने सपरिवार लालबाग के राजा के दर्शन किये।

इसके बाद अमित शाह बांद्रा में भाजपा नेता आशीष शाह के आवास पर गए और उनके घर विराजमान भगवान गणेश के भी दर्शन किये। अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर भगवान गणेश के दर्शन किये हैं। आज अमित शाह पवई में नायक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भाजपा के चुनिंदा नेताओं के एयरपोर्ट पर ही उनकी बैठक होगी। अमित शाह इस बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *