Delhi:देश को राहुल के नेतृत्व की है जरूरत : जगदीश शर्मा

नई दिल्ली, 04 सितंबर (हि.स.)। राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है।

शर्मा ने रविवार को रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्लाबोल रैली में हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान मोदी सरकार के पास देश चलाने का विजन नहीं है। शर्मा ने कहा कि इस सरकार में सिर्फ उद्योगपति ही खुश हैं। देश का किसान,मध्यवर्ग,निम्न मध्यवर्ग,गरीब सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी खाद्य सामानों पर जीएसटी लगा दी गई है। रसोई गैस,खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटे हैं फिर भी देश में डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के दौर में डीजल,पेट्रोल पर केन्द्र सरकार ने रियायत दी थी जबकि उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थ के दाम आज की तुलना में अधिक थे। शर्मा ने कहा कि जिस तरह से देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है लोग बहुत परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि हल्लाबोल रैली में जिस तरह से लोग पहुंचे हैं उससे पता चलता है कि देश की जनता ने मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *