राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी

नई दिल्ली, 14 अगस्त : मुर्मू 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्‍ट्रपति का यह सम्‍बोधन शाम 7 बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भी हिंदी और अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा। सम्बोधन को दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनल, क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेंगे। आकाशवाणी भी रात साढ़े नौ बजे से अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर क्षेत्रीय भाषाओं में राष्‍ट्रपति के सम्‍बोधन का प्रसारण करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *