Corona:रूस में 24 घंटे में कोरोना के 3500 नए मरीज, 45 की मौत

मास्को, 10 जुलाई (हि.स.)। रूस में कोरोना संक्रमण फिर तेजी पकड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 3,500 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 45 मरीजों की मौत हुई है।

फेडरल रिस्पांस सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोविड-19 के 3,539 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 1100 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी अवधि में 45 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 600 मरीज तो अकेले राजधानी मास्को में मिले हैं। मास्को में सात मरीजों की मौत हो गई।