Asian Cup Qualifier : एशियाई कप क्वालीफायर : भारत ने अपने पहले मैच में कंबोडिया को 2-0 से हराया

कप्तान सुनील छेत्री ने किये दोनों गोल

कोलकाता, 9 जून (हि.स.)। भारत ने एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर 2023 के अपने पहले मैच में कंबोडिया को 2-0 से बराकर तीन अंक हासिल किए। बुधवार रात यहां विवेकानंद युवा भारती क्रिरंगन स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत के लिए दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री (14′, 59′) ने किए।

मैच में जैसे ही रेफरी ने सीटी बजाई, दर्शकों से भरे स्टेडियम में भारतीय राष्ट्रीय टीम ने दिखाया कि वे मैच के लिए पूरी तरह से तैयार होके आए हैं। भारतीय टीम ने कंबोडिया को अपने ही हाफ में दबाव में ला दिया, जब मैच के दूसरे ही मिनट में रोशन सिंह ने लंबी दूरी से से बॉल को नेट में मारने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास विफल गया।

आकाश मिश्रा ने चौथे मिनट में एक सुंदर शॉट लगाया, लेकिन कंबोडियाई गोलकीपर हुल किम्हुई ने गेंद को रोक कर उनका प्रयास विफल कर दिया। मैच के सातवें मिनट में कंबोडिया ने गोल करने का एक बेहतरीन मौका गंवा दिया। कंबोड़िया ने बाएं फ्लैंक पर हमला किया और गेंद बॉक्स के किनारे पर पड़ी थी लेकिन ओर्न चैनपोलिन का शॉट गोल पोस्ट को ऊपर से निकल गया।

मैच के 14वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम ने अपनी इस बढ़त को कायम रखा। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने फिर से आक्रामक रूख अपनाया और मैच के 59वें मिनट में सुनील छेत्री ने अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी। अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और भारत ने मैच 2-0 से अपने नाम कर तीन अंक हासिल कर लिए।

इससे पहले दिन में, हांगकांग ने ग्रुप डी में अफगानिस्तान पर 2-1 से जीत दर्ज की। ग्रुप डी में भारत और हांगकांग दोनों के तीन-तीन अंक हैं। अफगानिस्तान और कंबोडिया शनिवार को होने वाले ग्रुप डी के अगले मुकाबलों में आमने सामने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *