न्यूजीलैंड की केंद्रीय अनुबंध सूची 2022-23 से बाहर हुईं तेज गेंदबाज ली ताहुहू

वेलिंगटन, 27 मई (हि.स.)। तेज गेंदबाज ली ताहुहू को न्यूजीलैंड की केंद्रीय अनुबंध सूची से हटा दिया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को 2022-23 सत्र के लिए महिला क्रिकेटरों की केंद्रीय अनुबंधों की सूची जारी की। 17 सदस्यीय सूची में छह नए चेहरों को शामिल किया गया है।

एमी सैटरथवेट, ली ताहुहू, फ्रेंकी मैके, ब्लेज़ डुओ, लेह कास्पेरेक और थाम्सिन न्यूटन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिक्रेट ने 2022-23 के लिए अपनी 17-खिलाड़ियों की सूची में जिन नए छह खिलाड़ियों को शामिल किया है, उनमें फ्रैन जोनास, मौली पेनफोल्ड, इज़ी गेज़, नेन्सी पटेल, ईडन कार्सन और जॉर्जिया प्लिमर शामिल हैं।

ब्रायन स्ट्रोनाच (न्यूजीलैंड क्रिकेट रे हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट जीएम) ने स्वीकार किया कि टीम के हित में कुछ कठिन फैसले किए जाने थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने व्हाइट फ़र्न्स क्रिकेट के अगले कुछ सीज़न पर विचार किया।

स्ट्रोनाच ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “अंतिम 17 खिलाड़ियों के साथ आना कभी आसान नहीं होता है। हम अनुबंध प्राप्त करने वाले छह नए चेहरों के बारे में उत्साहित हैं, जिनमें से कई के पास पहले से अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।”

उन्होंने कहा, ” कुछ खिलाड़ी ‘स्पष्ट रूप से’ अनुंबध सूची से बाहर किये जाने से निराश होंगे। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया है और हमारे पूर्ण सम्मान को बनाए रखा है। सिर्फ इसलिए कि किसी को राष्ट्रीय अनुबंध की पेशकश नहीं मिली है, इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनका चयन नहीं कर सकते हैं, या नहीं करेंगे।”

वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, सोफी डिवाइन, लॉरेन डाउन, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रैन जोनास, जेस केर, मेली केर, रोज़मेरी मैयर, जेस मैकफैडेन, नेन्सी पटेल, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर और हन्ना रोवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *