Arrested : पाकिस्तान में ईश निंदा के आरोप में दो गिरफ्तार

लाहौर, 17 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोशल मीडिया पर ईश निंदा के आरोप में दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। दोषी पाए जाने पर उन्हें उम्रकैद या फांसी की सजा हो सकती है।

गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद उस्मान शफीक और मैसाम अब्बास हैं। दोनों के खिलाफ फेसबुक पर और व्हाट्स ऐप ग्रुप में हजरत और कुरान का अपमान करने की शिकायत की गई थी। उस्मान लाहौर और मैसाम पंजाब के मंडी बहाउद्दीन जिले का रहने वाला है। दोनों फेसबुक फ्रेंड हैं। दोनों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *