जापान ने की रूस से आयातित ऊर्जा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा

टोक्यो, 09 मई (हि.स.) जापान ने रूस से कच्चे तेल के आयात पर ‘सैद्धांतिक रूप से’ प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जी 7 के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जापान का यह कदम सात देशों के समूह के अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जी 7 के सभी देश यूक्रेन पर हो रहे हमलों को रोकने को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालने के लिए अपने नए प्रयास के तहत रूस से तेल आयात पर चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध लगाने पर सहमत है।

उल्लेखनीय है कि जापान की रूस से आयातित तेल पर अधिक निर्भरता है। बावजूद इसके वह यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की कड़ी आलोचना कर रहा हैं। रूस कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस का जापान का पांचवां सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। जापान सरकार और उसकी कंपनियां की रूस में तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) परियोजनाओं में हिस्सेदारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *