Handball : भारतीय यूथ महिला हैंडबाल टीम को विश्व चैंपियनशिप का मिला टिकट

लखनऊ, 01 मई (हि.स.)। भारतीय यूथ महिला बीच हैंडबाल टीम ने बैंकाक (थाईलैंड) में गत 25 से 30 अप्रैल तक आयोजित द्वितीय एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतते हुए देश का परचम लहरा दिया। इससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। टीम को भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डा. आनंदेश्वर पांडेय और हैंडबाल फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव डा. तेजराज सिंह ने बधाई दी।

भारतीय टीम की इस सफलता पर हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डा. तेजराज सिंह सहित कार्यकारी निदेशक डा. आनन्देश्वर पाण्डेय (भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष) ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हैंडबाल में बढ़ते भारत के दबदबे को दर्शाता है। महासचिव डा. तेजराज सिंह ने आगामी विश्व यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला यूथ हैंडबाल टीम को शुभकामनाएं दी।

डा. पाण्डेय ने कहा कि एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। भारतीय यूथ महिला बीच हैंडबाल टीम ने द्वितीय एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में अपने पहले मैच में थाईलैंड को 2-0 से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *