JP Nadda : नड्डा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे हिमाचल प्रदेश

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 और 23 अप्रैल को दो-दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रहेंगे। इस दौरान वे कई सार्वजनिक एवं सांगठनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

नड्डा शुक्रवार को नगरोटा बगवां बाजार में पूर्वाह्न 11:30 बजे एक भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो के पश्चात् वे नगरोटा बगवां बाजार में ही दोपहर 12 बजे एक विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात शाम 06:30 बजे नड्डा ऐतिहासिक मां चामुण्डा माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और अगले दिन शनिवार को भाजपा अध्यक्ष प्रातः 09:30 बजे सर्किट हाउस, धर्मशाला में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे पूर्वाह्न 11:20 बजे प्रसिद्ध माँ ब्रजेश्वरी माता मंदिर, कांगड़ा में माता के दर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस महीने नड्डा का यह हिमाचल प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 9 से11 अप्रैल, तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश में शिमला और बिलासपुर के प्रवास पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *