‘रणबेलिया’ की हल्दी की रस्म निभाने पहुंचीं नीतू कपूर और रिद्धिमा

रणबेलिया’ के नाम से मशहूर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन दोनों की मेहंदी सेरेमनी की रस्म हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक्टर के घर वास्तु के हिसाब से सात फेरे लेंगे। आज दोनों की हल्दी की रस्म भी शुरू हो गई है। इस रस्म को पूरा करने के लिए रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर भी पहुंच चुकी हैं। इस दौरान नीतू येलो कलर के सूट में और रिद्धिमा व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आईं। रणबीर-आलिया की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें नीतू और रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी साझा की है। नीतू ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तीन तस्वीरें साझा कीं। पहले तस्वीर में वह बेटी रिद्धिमा के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर मेहंदी रचे हुए हाथ की है जबकि तीसरी तस्वीर एक ग्रुप फोटो है, जिसमें कैप्शन लिखा है- ‘हमारे डांस का दस्ता!’ इस तस्वीर में करिश्मा कपूर और उनकी बुआ भी नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *