Arrested: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

गोलाघाट (असम), 08 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने मुठभेड़ में के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया है कि बीती रात गोलाघाट जिला के बागरी स्थित बालेश्वर ढाबा से धन उगाही करने पहुंचे इनोवा (एएस-01बीजेड-0231) सवार तीन बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कार पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में गोलाघाट जिला के कछारीहाट निवासी आकिदुर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच कार में सवार दो अन्य बदमाश भागने में सफल हो गए। बोकाखात पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को शुक्रवार की तड़के दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में नुमालीगढ़ निवासी भार्गव तामुली और गोलाघाट के महेंद्र सैकिया शामिल है।

मुठभेड़ के दौरान जहां आकिदुर हुसैन के पैर में गोली लगी वहीं कहरा थाना के सह इंस्पेक्टर जयंत बोरा भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार असम जातीय सेना नामक संगठन के तीन सदस्य बीती रात बागरी स्थित बालेश्वर ढाबा के मालिक से पैसे की मांग की थी। तीनों बीती रात पैसे लेने के लिए ढाबा पर पहुंचे थे, जहां पर पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *