Attack : हंदवाड़ा की मस्जिद में अचानक चली गोली, दो लोग घायल

कुपवाड़ा, 07 अप्रैल (हि.स.)। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में गुरुवार को सेना के जवानों और मस्जिद में मौजूद लोगों के बीच हुई हाथापाई में अचानक चली गोली में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर की नमाज अता कर रहे लोगों की सैनिकों ने हंदवाड़ा की एक मस्जिद में वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका। इस बीच सेना के जवानों तथा लोगों के बीच बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने सेना के जवानों को मारना तथा उनके पास मौजूद हथियार को छीनना शुरू कर दिया। इस बीच अचानक गोली चल गई जिसमें दो लोग अब्दुल अहद मीर और मुनीब अहमद सोफी घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि 21 आरआर के जवान जामिया मस्जिद हंदवाड़ा में नमाज का वीडियो बनाने गए थे। अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों ने विरोध किया और फिर सेना और नागरिकों के बीच हुए विवाद हुआ। इस विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई और दो लोगों को पैर में चोट लगी है। इन दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और दोनों की हालत स्थिर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *