Anurag Thakur : कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर नहीं देख पा रही- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से बाहर नहीं दिखती है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को निशाना बनाया था।

मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर नहीं देखती है। राहुल गांधी ने कार्यभार संभाला लेकिन पश्चिम बंगाल में उन्हें कोई सीट नहीं मिली। प्रियंका गांधी ने यूपी की कमान संभाली लेकिन जमानत गंवा दी और केवल 2 सीटें जीतीं। अब फिर सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाली है।

उन्होंने कहा कि बार-बार, एक ही सवाल उठाया जाता है। क्या नेतृत्व एक ही परिवार तक सीमित रहेगा। जब तक कांग्रेस इसका जवाब नहीं पाती तब तक वह इस संकट से निकलने का रास्ता नहीं खोज पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *