नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यान ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद किया जाना चाहिए। मुकेश ने सोमवार को निगमायुक्त ज्ञानेश भारती को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
सूर्यान ने कहा कि नवरात्रि के दिनों में लोग देवी-दुर्गा की आराधना करते हैं। ऐसे में लोग मंदिर आते-जाते हैं। इन 09 दिनों में भक्त मांसाहारी भोजन, शराब और कुछ अन्य चीजों के सेवन से दूर रहते हैं। लोग प्याज और लहसुन तक खाने तक से परहेज करते हैं। लेकिन इन दिनों जब लोग घरों से बाहर निकलते हैं तो बाजार आदि में मांस की दुकाने खुली रहती हैं। इससे भक्त असहज और आहत महसूस करते हैं। इसलिए नवरात्रि के दिनों में मीट की दुकानों को बंद रखना चाहिए।
इसके अलावा सूर्यान ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर नवरात्र के दौरान शराब और मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है।
