Covid19 : उत्तराखंड: प्रदेश में कोरोना के 05 नए मामले

देहरादून, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के चार जिलों में पिछले 24 घंटे में कुल 05 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना से बचाव के लिए आठ हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने जारी बुलेटिन में बताया कि आज 2143 लोगों की कोरोना जांच निगेटिव आई है। प्रदेश में कुल कोरोना के 05 मरीज मिले हैं। इनमें चंपावत, देहरादून, उधमसिंह नगर में एक-एक और हरिद्वार में 02 मामला मिला है। प्रदेश के 09 जिलों में एक भी मामला नहीं आया। आज 11 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 181 है जबकि रिकवरी दर 96.02 फीसदी है।

प्रदेश के 866 केन्द्रों पर आज कुल 8214 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। इसके साथ ही प्रीकॉशन डोज 2287 लोगों को लगाई गई।