नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार सुबह 8 बजे तक 184 करोड़ 70 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2.84 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 185.21 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 15.55 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।
