Injured : पुणे : कात्रज में रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट, एक घायल

मुंबई, 29 मार्च (हि.स.)। पुणे जिले में स्थित कात्रज इलाके में गंधर्व लॉन के पास एक शेड में रखे सिलेंडरों में अचानक विस्फोट होने के बाद आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। जिसे जिला शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की छह गाडिय़ाें ने आग पर काबू पाया। मामले की छानबीन कात्रज पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार जिस स्थान पर सिलेंडर फटा, उस स्थान पर कथित तौर पर कुल एक सौ गैस सिलेंडर रखे गए थे और अवैध रूप से सिलेंडर भरने का काम चलता था। घटनास्थल पर रसोई गैस रिफिलिंग के दौरान ही एक सिलेंडर में मंगलवार को शाम तकरीबन 5 बजे विस्फोट हुआ था। इसके बाद दनादन 20 सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बाकी सिलेंडरों को तत्काल घटनास्थल से हटा दिया और आग बुझा दिया है लेकिन धमाकों से आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा और आसपास के वाहन भी जल कर राख हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *