अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। शुक्रवार को अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सुनीता कपूर की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा -‘हैप्पी बर्थडे लव ऑफ माय लाइफ। मेरी एकमात्र निरंतर और मेरे अविश्वसनीय बच्चों की खूबसूरत माँ। मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे हर दिन आपके साथ गुजारने का मौका मिलता है।इस साल हम बतौर ग्रैंड पेरेंट्स नये रोल में कदम रखने जा रहे हैं। मैं तुम्हारे साथ इस नये चैप्टर को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। लव यू सुनीता।’

सोशल मीडिया पर अनिल के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके इस पोस्ट के जरिये सुनीता कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

अनिल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। अनिल और सुनीता के बीच प्यार और जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अनिल ने सुनीता को 11 साल डेट करने के बाद 19 मई, 1984 को शादी की थी। अनिल और सुनीता के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर है। हाल ही में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में हैं।

अनिल कपूर फिल्म जगत में अब भी सक्रिय हैं। 63 साल के अनिल कपूर अपने अभिनय और स्मार्टनेस से यंगस्टर को आज भी कड़ी टक्कर देते हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में अभिनय करते नजर आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *