Home Minister Dilip Walse Patil : महाराष्ट्र में केंद्रीय जांच संस्थाओं के नाम पर वसूली की गहन छानबीन होगी : गृहमंत्री

मुंबई, 23 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि सूबे में केंद्रीय जांच संस्थाओं के नाम पर किसी भी तरह की वसूली की गहन छानबीन की जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार मंगलवार को आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को निलंबित कर चुकी है। पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

विधानसभा में बुधवार को पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने वसूली मामले में आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी का मामला उठाते हुए कहा कि इस तरह के कितने अधिकारी वसूली में शामिल हैं। इसकी गहन छानबीन किया जाना चाहिए। पता चला है कि सौरभ त्रिपाठी ने खुद को आयकर अधिकारी बताते हुए व्यापारियों को धमकी दी थी। आशीष शेलार ने कहा कि राज्य में केंद्रीय जांच संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इन संस्थाओं के नाम पर राज्य में वसूली को नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए इस तरह के मामलों की गहन छानबीन किया जाना आवश्यक है।

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि वसूली मामले को लेकर सरकार गंभीर है। व्यापारियों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आते ही संलिप्त पुलिसकर्मियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया और आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। इस तरह वसूली में जुड़े मामलों की गहन छानबीन की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *