Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya : देश में एक लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यरत

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। देश में एक लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर काम कर रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने दी।

डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के आम जन तक मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं को आसानी से पहुंचाने के लिए देशभर में एक लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यरत किए जा चुके हैं। स्वस्थ समाज से समृद्ध राष्ट्र की ओर हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में डेढ़ लाख से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने हैं। इस क्रम में एक लाख का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *