अब उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘दी कश्मीर फाइल्स’

नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स)। इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई फिल्म ‘दी कश्मीर फाइल्स’ को हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री कर दिया गया। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मंगलवार को इसकी घोषणा की।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश में दी कश्मीर फाइल्स फिल्म टैक्स फ्री कर दी गई है।’ मुख्यमंत्री के इस फैसले से उत्तर प्रदेश की जनता में संतोष है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिन योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म को देखा और काफी भावुक हो गये। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को अपने राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अतुल श्रीवास्तव, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर और पुनीत इस्सर जैसे मंजे हुए सितारों से सजी फिल्म दी कश्मीर फाइल्स बीते 11 मार्च को प्रदर्शित हुई है। यहा दावा किया गया है कि कश्मीरी हिन्दुओं का दर्द बयां करती यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

फिल्म की कहानी कश्मीर घाटी से हिन्दुओं के पलायन पर आधारित है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आईएएमबुद्धा और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तहत हुआ है। फिल्म के निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *