Lok Sabha Speaker Om Birla : लोकसभा अध्यक्ष बुधवार को मध्य प्रदेश विधान सभा में संसदीय उत्कृष्ट सम्मान करेंगे भेंट

नई दिल्ली, 8 मार्च (हि.स.)। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मध्य प्रदेश विधान सभा में संसदीय उत्कृष्ट सम्मान भेंट करेंगे।

मध्य प्रदेश विधान सभा की ओर से वर्ष 2008 में अंतिम बार संसदीय उत्कृष्टता सम्मान दिए गए थे। इसके बाद से यह आयोजन स्थगित चल रहा था। वर्ष 2019 में लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद से ओम बिरला लगातार पूरे देश के विधान मंडलों में इस तरह के सम्मान प्रारंभ किए जाने का आह्वान कर रहे थे।

बिरला की प्रेरणा से मध्य प्रदेश में 14 वर्ष बाद एक बार फिर यह आयोजन प्रारंभ किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस बार पुरस्कारों की श्रेणी और संख्या दोनों इजाफा किया भी किया गया है।

मध्य प्रदेश विधान सभा में दोपहर 1.30 से 3 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष बिरला मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक, सर्वश्रेष्ठ प्रिंट मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रोनिक मीडिया पत्रकार, मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों का सम्मान करेंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन एक गौरवमयी क्षण रहेगा। मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक, पत्रकार, अधिकारी और कर्मचारी को स्पीकर बिरला द्वारा सम्मानित किया जाना ऐतिहासिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *