Rajkummar Rao : माँ को याद कर भावुक हुए राजकुमार राव, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी माँ के नाम एक भावुक और दिल छू लेने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें राजकुमार दूल्हा बने हुए हैं और उन्होंने एक हाथ में अपनी माँ की तस्वीर ली हुई है। वहीं, दूसरे हाथ से वह अपनी मां को फ्लाइंग किस कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेता के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल है। तस्वीर में पत्रलेखा की झलक भी देखी जा सकती है। तस्वीर को साझा करते हुए राजकुमार राव ने लिखा-”माँ आपको गए छह साल हो गए हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। मैं हमेशा आपको अपने दिल में रखूंगा। मैं जानता हू कि आप हमेशा मुझे गाइड करने के लिए, बचाने के लिए और दुआएं देने के लिए यहीं पर हैं। मैं खुद पर गर्व महसूस करता हूं कि मैं आपका बेटा हू। मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि मैं आपको गर्व महसूस करा सकूं। आप हमेशा मेरी हीरो रहेंगी। आई लव यू मा।’

राजकुमार राव के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राजकुमार राव की माँ का निधन साल 2016 में हुआ था। उस समय अभिनेता फिल्म न्यूटन की शूटिंग कर रहे थे। राजकुमार राव कई बार अपनी माँ के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। वह अपनी माँ के बहुत करीब थे।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही फिल्म भीड़, मोनिका ओ माई डार्लिंग और हिट में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *