अब तक 20 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा पलायन

जिनेवा, 08 मार्च (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि यूक्रेन छोड़कर जाने वाले शरणार्थियों की संख्या मंगलवार को 20 लाख पहुंच गई। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा पलायन है।

संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट किया है- ‘आज यूक्रेन छोड़कर जाने वाले शरणार्थियों की संख्या 20 लाख हो गई है।’ रूस के आक्रमण से दहल रहे यूक्रेन से लोग जान बचाकर पलायन करने को मजबूर हैं।

इसके लिए मानवीय गलियारा बनाए गए हैं। भारत के दबाव के बाद ऐसा ही एक गलियारा मंगलवार को सूमी में बनाया गया है। इस गलियारे के माध्यम से 700 भारतीय नागरिकों और विद्यार्थियों को सुरक्षित निकाला गया है। सूमी रूस से 60 किलोमीटर दूर है। यहां दोनों देशों की सेनाओं में जबरदस्त लड़ाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *