Antony Blinken : अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन के विदेश मंत्री को सचेत किया

लॉस एंजेल्स, 06 मार्च (हि.स.)। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने शनिवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फ़ोन पर बातचीत करते हुए यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर चीन के व्यवहार पर नाराज़गी ज़ाहिर की।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीनी विदेश मंत्री को आगाह किया कि रूस और यूक्रेन युद्ध में दुनिया चीन के करनी कथनी के व्यवहार को बड़े गौर से देख रही है। ब्लिंकन ने वांग यी से कहा कि जहां चीन संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप सभी सदस्य देशों की स्वायत्तता और अखंडता का ढिंढोरा पीट रहा है वहीं रूस के यूक्रेन पर अन्यायिक, अवैधानिक और बर्बर आक्रमण पर निष्पक्षता का ढोंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में चीन ने निष्पक्ष रहने का ढोंग किया है, दुनिया उसे कभी माफ़ नहीं करेगी।

उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि इस संकट की घड़ी में कौन देश क्या मदद कर पा रहा है, यह भी दुनिया वाले बाखूबी देख रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री इन दिनों पोलैंड के दौरे पर हैं। वे यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर बने कोरकजोवा शरणार्थी शिविरों में लोगों से मिलजुल रहे हैं और अमेरिका की ओर से सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। पोलैंड ने शरणार्थियों के लिए अपने घर के दरवाज़े खोल दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *