JP Nadda BJP : जनता का उत्साह भाजपा के पक्ष में: नड्डा

नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि भाजपा शासित गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में प्रचार अभियान के दौरान जनता का उत्साह देखकर स्पष्ट है कि भाजपा सत्ता में वापसी करेगी।

भाजपा मुख्यालय में नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि चारों राज्यों में जनता फिर से भाजपा को अवसर दे रही है। उन्होंने पंजाब में भी भाजपा के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का भी जमीन पर असर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *