Tanisha Mukherjee Birthday : काजोल ने बहन तनीषा मुखर्जी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर तनीषा की बड़ी बहन एवं मशहूर अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया के जरिये तनीषा मुखर्जी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तनीषा के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें तनीषा मुखर्जी के साथ उनकी माँ एवं दिग्गज अभिनेत्री तनुजा, काजोल, अजय देवगन और उनके बेटे युग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में तनीषा के सामने टेबल पर केक रखा हुआ है। तस्वीर में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं । तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा-‘ हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग गर्ल! आने वाले शानदार सालों के लिए शुभकामनायें!’

काजल की इस पोस्ट के जरिये फैन तनीषा मुखर्जी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तनीषा मुखर्जी दिवंगत फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी और काजोल की छोटी बहन हैं। तनीषा भी अपनी माँ और बहन की तरह अभिनेत्री हैं, लेकिन इस क्षेत्र में वह अपनी बहन जैसी कामयाब नहीं हो पाईं। 44 वर्षीय तनीषा अब तक अविवाहित हैं। तनीषा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘शशशहह ..’ की थी। इसके बाद वह सरकार, टैंगो चार्ली, वन टू थ्री, कोड नेम अब्दुल आदि फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा वह टेलीविजन के कई शोज में भी नजर आ चुकी हैं। तनीषा रियलिटी शो बिग बॉस 7 का भी हिस्सा रह चुकीं है। इस शो में वह अभिनेता अरमान कोहली के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहीं थी। लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। तनीषा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और उनके फैन फॉलोइंग काफी लम्बी है।