इटानगर पुलिस ने पटना से 17 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोपित को किया गिरफ्तार

इटानगर, 03 मार्च (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी के आरोप में एक व्यक्ति को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गत 23 फरवरी को बिहार पुलिस की मदद से पटना से 17 करोड़ों रुपये की हेराफेरी के सिलसिले में बीके चौधरी नामक को गिरफ्तार किया है। राजधानी पुलिस अधीक्षक जिमी चिराम ने आज मिडिया को बताया कि इस संबंध में बंदेरदेवा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपित पहले सितंबर 2020 में संतोष कुमार के रूप में अरुणाचल प्रदेश में पहुंचकर एक सेमिनार आयोजित किया था। मामला एक मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कीम (पोंजी स्कीम) से संबंधित है, जो अगस्त 2020 में शुरू हुई और मार्च 2021 तक एल्गो अकादमी के नाम से चली।

अरुणाचल प्रदेश से हजारों खाते खोले गए और कुल 17 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इसमें से करीब 8 करोड़ रुपये वापस लौटा दिए गए जबकि, 9 करोड़ रुपये एक क्लासिक केस में ठगे गए। जांच जटिल थी क्योंकि, इसमें वेबसाइट की जांच और बैंक विवरण और फर्जी आईडी का उपयोग शामिल था।

इससे पहले अन्य राज्यों में तकनीकी निगरानी और स्मार्ट ग्राउंड वर्क के जरिए देश भर से 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। इंस्पेक्टर एके पांडे ने पिछले साल 2021 को सिलचर, असम से जॉयदीप दत्ता और पटना, बिहार से संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। उसी साल पुलिस दल ने निशीथ मूर्ति को बैंगलोर, कर्नाटक से गिरफ्तार किया था।

प्रारंभिक आरोप पत्र 2021 में दायर किया गया था। हालांकि, सरगना बीके चौधरी के लिए गिरफ्तारी लंबित थी। उसकी गिरफ्तारी से राजधानी पुलिस को मामले में बड़ी सफलता मिली है। अवैध गतिविधि, लालच और अविवेकपूर्ण वित्तीय व्यवहार पर पनपती है। जनता से अनुरोध है कि ऐसा कोई भी निवेश करने से पहले दस्तावेजों को ठीक से पढ़ लें। यदि कोई संदेह है, तो कृपया निवेश करने से पहले सत्यापित करें।