Encounter : सुकमा में सुरक्षा बल के जवानों से मुठभेड़ में नक्सली ढेर

सुकमा, 30 जनवरी (हि.स.)। सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। घटनास्थल से 12 बोर की बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र से डीआरजी कोबरा 201 की संयुक्त पार्टी इलाके में बन रही सड़क निर्माण की सुरक्षा के लिए निकले थे। इस बीच चिंतलनार के तिम्मापुरम इलाके में घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी शुरू की। दोनों ओर से अंधाधुंध गोलीबारी हुई। यह मुठभेड़ करीब 40 मिनट तक चली। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दो घंटे बाद वापसी के दौरान चिंतलनार क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर पर जवानों पर नक्सलियों ने दोबारा फायरिंग की। मगर जवानों की गोलीबारी के आगे नक्सली टिक नहीं पाए और भाग खड़े हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *