Baba Iqbal Singh : उपराष्ट्रपति ने प्रख्यात शिक्षाविद् बाबा इकबाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कलगीधर ट्रस्ट के संस्थापक और प्रख्यात शिक्षाविद् बाबा इकबाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उपराष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, “प्रसिद्ध शिक्षाविद् और समाजसेवी बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से दुखी हूं। ग्रामीण भारत में शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

उल्लेखनीय है कि 1 मई 1926 को जन्मे संत बाबा इकबाल सिंह किगरा का शनिवार को बड़ू साहिब में निधन हो गया। शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले इकबाल सिंह को उनकी सेवाओं के सम्मान स्वरूप वर्ष 2022 में पद्मश्री के लिए चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *