Achievement : उपलब्धि: देश की 75 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य पूरा

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। देश की 75 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि सबका साथ सबका प्रयास के मंत्र के साथ भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मजबूत हो रहे हैं। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द वैक्सीन लगवानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *