प्रधानमंत्री मोदी ने महान हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 27 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महान हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर दुख जताते हुये कहा कि भारतीय हॉकी टीम की सफलताओं में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से 1960 के रोम और टोक्यो ओलंपिक में। उनके परिवार तथा मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *