मप्र के शंकर और प्रज्ञा का भारतीय सीनियर फेंसिंग टीम में चयन

भोपाल, 27 जनवरी (हि.स.)। दोहा में ग्रांड प्रिक्स कतर-2022 प्रतियोगिता के लिए मप्र राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे और प्रज्ञा सिंह का चयन 19 सदस्यीय भारतीय सीनियर टीम में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी, 2022 तक कतर के दोहा में किया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को खेल विभाग द्वारा दी गई।

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने फेंसिंग खिलाड़ी शंकर पाण्डे और प्रज्ञा सिंह के भारतीय सीनियर फेंसिंग (ईपी) टीम में चयन होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि मप्र राज्य फेंसिंग अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 9 पदक तथा राष्ट्रीय स्तर पर 38 स्वर्ण, 52 रजत और 79 कांस्य सहित कुल 169 पदक अर्जित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *