अंडमान और निकोबार कमान ने मनाया गणतंत्र दिवस, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

नई दिल्ली, 26 जनवरी (हि.स.)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के नेताजी स्टेडियम में औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त) ने मुख्य अतिथि के तौर पर परेड का निरीक्षण किया। भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप आर ने परेड का नेतृत्व किया। सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल तथा अंडमान और निकोबार पुलिस के दलों ने परेड में हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर ने पुष्पों की वर्षा की और ध्वजारोहण के समय सलामी दी गई। प्रत्येक परेड दल का प्रतिनिधित्व एक अधिकारी, एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और पंद्रह अन्य रैंकों ने किया। परेड में भाग लेने वाले दलों का गर्व और जोश अंडमान निकोबार कमान में सभी हथियारों के एकीकरण तथा संयुक्त कौशल संस्कृति के विकास को दर्शाता है। इस आयोजन के दौरान सभी सरकारी दिशा-निर्देशों और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *