अमित शाह शनिवार को मेरठ और शामली में करेंगे बैठक

लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान अमित शाह कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे। विधानसभा चुनाव के तहत कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके साथ ही घर-घर सम्पर्क करके चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने शुक्रवार को यहां बताया कि अमित शाह शनिवार को दोपहर 2:30 बजे कैराना पहुंचेंगे। दोपहर 2:45 बजे चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए घर-घर सम्पर्क करके चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे शामली के होटल ओरचिड में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाह शाम 5:15 बजे मेरठ के होटल गॉडविन में मेरठ के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगे।