महराजगंज : हिरासत में लिया गया ईरानी नागरिक

महाराजगंज 14 जनवरी (हि.स.)। नेपाल तथा इंडिया के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली पर एक ईरानी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। वह फर्जी बीजा और पासपोर्ट के जरिये भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक वह नेपाल तथा इंडिया के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सोनौली के रास्ते अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस और इंटेलिजेंस की नजर इस संदिग्ध ईरानी नागरिक पर पड़ी। फिर पुलिस ने इसे रोककर पूछताछ शुरू की। पासपोर्ट और बीजा की जांच के दौरान वह फर्जी मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। सोनौली पुलिस चौकी पर पूछताछ और जांच में हुई पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *