झारखंड में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 4482 संक्रमित, दो की मौत

रांची, 11 जनवरी (हि.स.)।

झारखंड में लगातार कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना का कहर दिखने लगा है। कोरोना संक्रमण की वजह से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो से एक और कोडरमा से एक मरीज शामिल हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 26019 मामले में सबसे अधिक 9255 राजधानी रांची में सक्रिय है। जिले में कुल 97145पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 86300 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक कोरोना के 1537 नए केस रांची से मिले है।

मंगलवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 1789 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत मंगलवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 4482 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1537, बोकारो से 194, चतरा से 52, देवघर से 173, धनबाद से 104, दुमका से 151, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 923,गढ़वा से 57, गिरिडीह से दस, गोड्डा से 46, गुमला से 98, हजारीबाग से 129, जामताड़ा से 92, खूंटी से 25, कोडरमा से 89, लातेहार से 36, लोहरदगा से 58, पाकुड़ से 15, पलामू से 109, रामगढ़ से 232, साहेबगंज से 23, सरायकेला से 74, सिमडेगा से 66 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से189 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 382054 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 18584740 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 26019 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 350863 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5172 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.45 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *