झारखंड में कोरोना के सक्रिय 17206 मरीज, 3825 नए केस, आठ की मौत

रांची, 08 जनवरी (हि.स.)।

झारखंड में कोरोना का कहर दिखने लगा है। कोरोना संक्रमण की वजह से आठ लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में बोकारो से तीन, रांची से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो और सरायकेला से एक मरीज शामिल हैं। राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के सक्रिय 17206 मामले में सबसे अधिक 5818 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 92728 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल

85322 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक कोरोना के 1543 नए केस रांची से मिले हैं।

शनिवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 866लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत शनिवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 3825 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1543, बोकारो से 216, चतरा से 95, देवघर से 168, धनबाद से 93, दुमका से 76, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 593,गढ़वा से 26, गिरिडीह से 17, गोड्डा से 34, गुमला से 38, हजारीबाग से 153, जामताड़ा से 70, खूंटी से 104, कोडरमा से 48, लातेहार से 28, लोहरदगा से 55, पाकुड़ से पांच, पलामू से 67, रामगढ़ से 83, साहेबगंज से 14, सरायकेला से 50, सिमडेगा से 74 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से175 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 369047 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 18380168 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 17206 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के

346680 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5161 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 93.93 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *