झारखंडः 24 घंटे में कोरोना के 344 नए केस, 12 चिकित्सक भी संक्रमित

रांची, 30 दिसम्बर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार राज्य में एक दिन में 344 संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात यह है कि एक निजी अस्पताल के पांच डॉक्टर और रिम्स के सात डॉक्टर संक्रमित मिले हैं।

गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के अनुसार रांची से 118, कोडरमा से 56, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 43, धनबाद से 31, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 22, हजारीबाग से 21, बोकारो से 17, देवघर से सात, गिरिडीह से सात, चतरा से छह , खूंटी से चार, रामगढ़ से चार, जामताड़ा से तीन, गुमला से दो, दुमका से एक, लातेहार से एक और पलामू से एक मरीज मिले हैं।

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे ने कोरोना के 118 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में नौ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 329 है। जबकि

कुल पॉजिटिव केस की संख्या 86806 है। अबतक 84888 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

निजी अस्पताल (मेदांता) के पांच डॉक्टर और रिम्स के सात डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। रिम्स में चार जूनियर रेजीडेंट, एक सीनियर रेजीडेंट, एक एचएस और एक सीनियर डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दो नर्सें भी संक्रमित पाई गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *